Samastipur : न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना

अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 नवम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा माैसम क शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है और इसके 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7 से10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >