पटना इलाज कराने गए परिवार के बंद घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

समस्तीपुर में एक बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान की चोरी का मामला सामने आया है। गृहस्वामी इलाज के लिए पटना गए हुए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

Samastipur News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड स्थित शनीचरा स्थान मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित गृहस्वामी नवल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

इलाज के लिए पटना गए थे गृहस्वामी

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से इलाज के सिलसिले में पटना में रह रहे थे. इस दौरान उनका पैतृक मकान पूरी तरह बंद था. गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. देर शाम समस्तीपुर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट और पीछे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था.

जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

पीड़ित के अनुसार चोरों ने गोदरेज और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 20 से 25 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 10 ग्राम चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

मोहल्ले वासियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों को मिले ट्रेनों का परिचालन, रेलवे यूनियन ने उठाई मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >