मछली मारने के दौरान अधेड़ डूबा, खोज जारी

थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित श्रीशंकर इंटर विद्यालय के निकट गंगा नदी में मछली मारने के दौरान एक अधेड़ डूब गया.

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित श्रीशंकर इंटर विद्यालय के निकट गंगा नदी में मछली मारने के दौरान एक अधेड़ डूब गया. घटना शुक्रवार की दोपहर की बतायी जा रही है. स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही है. डूबे अधेड़ की पहचान धरनीपट्टी पूर्वी पंचायत के सुन्नु सहनी के पुत्र विश्वनाथ सहनी उर्फ़ विशु सहनी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार विशु सहनी नाव से मछली पकड़ रहे थे. अचानक पानी में गिर पड़े. जिसके बाद से वह न तो अब तक बाहर आया और न ही उसका शव बाहर निकला है. जिससे लोग उसकी मौत हो जाने का अंदेशा लगा रहे हैं. अधेड़ की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >