Samastipur News:पीरामल फाउंडेशन गांधी मेडिकल फेलो टीम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण

जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर का पिरामल फाऊंडेशन गांधी मेडिकल फेलो की राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर का पिरामल फाऊंडेशन गांधी मेडिकल फेलो की राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण किया. खानपुर दक्षिणी पंचायत के उदयपुर कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र 162 पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का अवलोकन किया गया. सभी गांधी मेडिकल फेलो द्वारा दिए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गयी. इस मौके पर एएनएम सरिता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर शर्मिला भारती, आशा राजकुमारी देवी तथा आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी द्वारा दिए जा रहे है, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं यथा मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य, परिवार नियोजन सेवायें एवं पोषण सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कराया गया. उसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर का भ्रमण टीम के द्वारा किया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमन और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी राजेंद्र वर्मा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर द्वारा दिए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. स्वास्थ्य जांच सेवाएं, ओपीडी सेवाएं, डिजिटल हेल्थ टुल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैकिंग पैथोलॉजिकल जांच सेवा, परिवार नियोजन सेवा, सलाह एवं परामर्श, राज्य स्तरीय तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. सभी गांधी मेडिकल फेलो टीम इन सभी जानकारी से अवगत हुए एवं प्रसन्नता व्यक्त की. इस मौके पर खानपुर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन और पीरामल फाउंडेशन समस्तीपुर जिलास्तरीय टीम मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >