Samastipur News:सार्थक पहल हुई तो नल से टपकने लगा जल

प्रखण्ड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 8, 9 एवं 10 में ठप पड़े नल को उपप्रमुख ने विभागीय अधिकारियों से पहल कराते हुए चालू कराया.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखण्ड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 8, 9 एवं 10 में ठप पड़े नल को उपप्रमुख ने विभागीय अधिकारियों से पहल कराते हुए चालू कराया. तब जाकर पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ. बताया जाता है कि नल-जल परियोजना पर बिजली का 14 लाख रुपए बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया था. इससे जलापूर्ति बाधित हो गई थी. इस कारण वार्ड 8, 9 एवं 10 के सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई. लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ा है. लगभग एक महीने पहले भी बिजली बाधित होने के कारण नल-जल बंद हो गया था. उस समय आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया था. इसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के हस्तक्षेप से जलापूर्ति बहाल हो पायी थी. इस बार स्थिति फिर से बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया. उपप्रमुख के हस्तक्षेप के बाद समस्या का समाधान संभव हो पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >