निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शहर के पटेल मैदान के पीछे एक निजी क्लिनिक में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक के परिजन चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे.

समस्तीपुर: शहर के पटेल मैदान के पीछे एक निजी क्लिनिक में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक के परिजन चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस के डायल 112 की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद परिजन मृतका का शव लेकर घर लौट गए. मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू कुमार के 30 वर्षीय पत्नी चंदा देवी के रुप में हुई है. मृतका के पति सोनू कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रसव के लिए निजी क्लिनिक भर्ती करवाया था. उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम थी. चिकित्सक ने बताया कि बच्चे की गारंटी नहीं है लेकिन प्रसूता की जान वह बचा लेंगे. इसके एवज में उनसे 20 हजार रुपए भी लिया था. वहीं इस संबंध में हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. अनिल कुमार ने बताया कि महिला के शरीर में मात्र साढ़े तीन ग्राम हीमोग्लोबिन था और इस कारण वह उसे ब्लड भी चढ़ा रहे थे, लेकिन रक्तस्राव ज्यादा हो रहा था. उन्होंने बताया कि बच्चा पेट में पहले से ही मरा हुआ था. घटनास्थल पर मामले की जांच कर रहे डायल 112 नंबर पुलिस के पदाधिकारी राम यश राय ने कहा कि सूचना पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मुआवजा नहीं मिलने पर वह कानूनी प्रक्रिया में जाएंगे. वहीं दूसरी ओर ताजपुर.थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित जीवन सहारा नर्सिंग होम में देर रात्रि प्रसव पीड़ा के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई. हलांकि, नवजात सही सलामत है. मृतका की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी सोनू कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. सूचना पर पहुंची ताजपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि परिजन द्वारा किसी भी तरह का आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने पर करवाई किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >