Samastipur News:विभूतिपुर के राजमिस्त्री का बंद मकान में फंदे से लटका मिला शव

थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड 2 निवासी राम प्रताप दास के 38 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार दास उर्फ भटल दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड 2 निवासी राम प्रताप दास के 38 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार दास उर्फ भटल दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. संजीत का शव मंसूरचक थाना क्षेत्र के सोहिलवारा चौक के समीप अनिल साह के नवनिर्मित मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता और पत्नी रुणा देवी ने बताया कि संजीत शनिवार सुबह 9 बजे काम पर निकले थे. वे राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करते थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर फोन किया गया तो बात नहीं हो सका इस पर तलाश शुरू की. दोपहर जब परिजन सोहिलवारा पहुंचे तो घर के बाहर संजीत की बाइक खड़ी मिली. बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर जाने पर दूसरी मंजिल के कमरे में नारियल की रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला. पिता राम प्रताप दास ने आरोप लगाया कि संजीत का पैर फर्श से सटा हुआ था. जिससे यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला प्रतीत होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. घटना के बाद माता, पिता, पत्नी, पुत्र पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >