Crime news from Samastipur:रेवाड़ी में विवाहिता की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के वार्ड 8 में रविवार की रात एक 23 वर्षीया महिला की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

Crime news from Samastipur:उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के वार्ड 8 में रविवार की रात एक 23 वर्षीया महिला की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान गांव के राहुल महतो की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. वहीं मृतका के पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. इस बीच सूचना पर एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के लिए नमूना एकत्र किया. वहीं दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. उधर, सूचना पर ब्यूटी के मायके बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के अहियापुर निवासी गोरख महतो का पुत्र सह मृतिका के भाई राहुल कुमार स्वजनों के साथ अंगारघाट थाना पर पहुंचकर बहन का उसके पति व परिवार के लोगों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे. हालांकि पति राहुल कुमार ने पत्नी से पारिवारिक बात को लेकर स्वयं फांसी लगाने से मौत होना बताया. जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो मृतका के शरीर व मुंह पर पिटाई के निशान के साथ नाक से खून भी निकल रहा था. इस बीच अंगारघाट एसएचओ दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मायके वाले के आवेदन पर केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >