रक्षाबंधन की रही धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, बाजारों में उमड़ी भीड़

मंगलहाट और राजमहल क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

रक्षाबंधन पर्व मंगलहाट:  साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र सहित मंगलहाट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही बहनों में पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. बहनों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान और विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद निर्धारित शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मिठाई, उपहार व राखियों से सजे रहे बाजार

पर्व को लेकर बाजारों में गुरुवार रात से ही विशेष चहल-पहल देखने को मिली. मिठाई की दुकानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए थे, जहां खरीदारों का तांता लगा रहा.

  • उपहारों की खरीदारी: भाइयों ने अपनी बहनों को भेंट करने के लिए वस्त्र, मोबाइल फोन और पसंदीदा आकर्षक गिफ्ट खरीदे.
  • परिवहन व्यवस्था: चौक-चौराहों और ऑटो स्टैंडों पर अपने मायके व भाइयों के घर आने-जाने वाली महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.
  • वीडियो कॉल से जुड़ीं दूरदराज की बहनें: जिनकी बहनें परदेश में थीं, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए भाई को देखकर नम आंखों से पूजा कराई और भाइयों ने खुद ही कलाई पर राखी बांधी.

घरों में सुबह से ही साफ-सफाई और पारंपरिक पकवान बनाने का सिलसिला चला. पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा.

ये भी पढ़ें: कल्याणपुर थाने से चौकीदार को धक्का देकर भागा चोरी का संदिग्ध नाबालिग, शिक्षक के घर हुई थी चोरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >