Samastipur News:इंसान ने चकाचौंध में शांति व संतोष को खोया : भारती

प्रखंड के ऐतिहासिक डाक बंगला परिसर में न्यू हिंद क्लब पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

Samastipur News: सिंघिया : प्रखंड के ऐतिहासिक डाक बंगला परिसर में न्यू हिंद क्लब पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कथा व्यास आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुनीता भारती ने “विज्ञान, तकनीक और आंतरिक शांति ” के अंतर्संबंधों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया. कथा के दौरान साध्वी ने कहा कि आज का मानव भौतिकतावादी युग की अंधी दौड़ में शामिल हैं. हमने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तो अभूतपूर्व प्रगति कर ली है. बटन दबाते ही दुनिया की हर सुख-सुविधा हमारे पास मौजूद हैं. लेकिन इस चकाचौंध के बीच इंसान ने अपनी आंतरिक शांति और संतोष को खो दिया है. उन्होंने कहा कि तकनीक शरीर को आराम दे सकती है, लेकिन आत्मा का सुकून केवल ईश्वर की भक्ति और आत्मज्ञान से ही संभव है. साध्वी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि आज व्यक्ति बाहर से समृद्ध दिख रहा है, लेकिन भीतर से तनाव, ईर्ष्या और अशांति से घिरा है. गीता और रामचरितमानस का ज्ञान हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को स्थिर कैसे रखें. जब तक मनुष्य का संपर्क अपने भीतर के प्रकाश (ईश्वर) से नहीं होगा, तब तक बाहरी वस्तुएं उसे कभी पूर्ण तृप्ति नहीं दे सकती. भक्तिमय वातावरण के बीच मंच पर साध्वी ने अपनी ओजस्वी वाणी की रसपान से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. गायक पवन कुमार, पौड यादव और चंदन कुमार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी. न्यू हिंद क्लब पूजा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई. कथा के अंत में भव्य आरती का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >