समस्तीपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गले में बंधा था गमछा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में ताड़ी दुकान के पास 38 वर्षीय युवक घर्मनाथ सहनी का शव संदिग्ध हालत में मिला. गले में गमछा बंधा होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कोठिया गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी राम इकबाल सहनी के 38 वर्षीय पुत्र घर्मनाथ सहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रविवार दोपहर कोठिया ढाब स्थित एक ताड़ी दुकान के पास लावारिस अवस्था में उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

चना बेचने गया था युवक

परिजनों ने बताया कि घर्मनाथ सहनी पहले कबाड़ का काम करते थे. पिछले एक सप्ताह से उन्होंने कबाड़ का काम छोड़ दिया था और कोठिया ढाब के समीप ताड़ी दुकान के पास चना बेचने का काम कर रहे थे. रविवार सुबह भी वह रोज की तरह घर से चना लेकर बिक्री के लिए निकले थे. दोपहर में ग्रामीणों से उनके शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली.

गले में बंधा था गमछा

मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कोठिया ढाब स्थित ताड़ी दुकान के पास बसबिट्टी में जमीन पर घर्मनाथ सहनी का शव पड़ा था. उनके गले में गमछा कसा हुआ था. इस परिस्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

एक संदिग्ध हिरासत में

मृतक के छोटे भाई रामनाथ सहनी ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है. उधर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घटना के पीछे लेन-देन का विवाद हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >