मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर. स्थानीय स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान मोहनपुर थाने क्षेत्र के मांझा गांव निवासी कमल राय के पुत्र विधान कुमार राय (30) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची बछबाड़ा की जीआरपी ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. परिजनों ने बताया कि युवक घर से ट्रेन पकड़ने के लिए स्थानीय स्टेशन के लिए चला था. उसने मंगलवार को होने वाली अपनी शादी के सिलसिले में रिश्तेदार को आमंत्रण देने के लिए अक्षयवट राय नगर जाने की बात कही थी. जब एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव का तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, तो परिजनों ने इसकी पहचान की. सभी बदहवास स्टेशन की ओर भागे. जीआरपी के अवर निरीक्षक उमेश कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर सहयोगियों के साथ पहुंच मृतक युवक के पास से रेल टिकट व स्वयं का आधार कार्ड बरामद किया. इधर, विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह व पंसस अमर कुमार स्टेशन परिसर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया. अपने विवाह के लिए झूम झूमकर सारी तैयारी करने वाला युवक अपनी पत्नी की डोली लाने को बेताब था. इधर, विधि का विधान यह हुआ कि उसकी अर्थी ही उठ गयी. वह अपने विवाह के सारे निमंत्रण पत्र बांट चुका था. घर में गीत नाद शुरू हो चुका था. अतिथियों से घर की रौनक बढ़ चुकी थी. लेकिन, जिसके लिए यह सब हुआ, वही नहीं रहा. बजनी थी शहनाई घर में, क्रंदन का वातावरण पसर गया. सारा गांव मर्माहत है.
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर. स्थानीय स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत