Samastipur News:रोसड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपित गिरफ्तार

रोसड़ा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

Samastipur News:रोसड़ा : रोसड़ा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित सात आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुनि सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अलग-अलग कांडों के प्राथमिक अभियुक्त व वारंटी शामिल हैं. गिरफ्तार किये गये आरोपितों में सहियार डीह के दीपांशु कुमार, हरिपुर के रामबाबू पासवान,देवनपुर के पीतांबर यादव, टेकुनामठ के ब्रजेश कुमार यादव, हिरमिया के रति लाल यादव व सोगारथ पासवान, मब्बी के संतोष कुमार महतो हैं. थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >