Samastipur News:अगले 24 से 72 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 09 से 14 अगस्त 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 09 से 14 अगस्त 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 24 से 72 घंटे तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 20-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया उसके बाद पूरवा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >