Samastipur News:आम तौर पर मौसम रहेगा शुष्क, कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बदल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा 03 से 07 सितम्बर 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बदल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. 3-4 सितम्बर के आसपास सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिम चम्पारण के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है.इस अवधि में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85-95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है.आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >