दुकानदार पर चाकू से हमला, तीन जख्मी

हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. इस हमले में तीन अन्य लोग जख्मी हो गये.

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. इस हमले में तीन अन्य लोग जख्मी हो गये. जिसका इलाज समस्तीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कौवा चौक पर परचून की दुकान चला रहे दुलार साह के बेटे सर्वेश साह पर लालन चौधरी के बेटे गुलशन कुमार ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में वह लहूलुहान हो गया. उसका हाथ भी टूट गया है. गुलशन के परिवार के लोग बचाने आये थे, जिसे आरोपित हमला कर जख्मी कर दिया. तीन लोग इस घटना में घायल हुए हैं. दुकान में भी लूटपाट की बात दुकानदार के द्वारा फर्दबयान में बतायी जा रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >