Samastipur News:21 महीने बाद अपहृत युवक को सूरत से किया गया बरामद

हलई थाना में जिस युवक के अपहरण की प्राथमिकी 21 महीने पहले दर्ज कराई गई थी पुलिस ने उसे सकुशल सूरत से बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया है.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना में जिस युवक के अपहरण की प्राथमिकी 21 महीने पहले दर्ज कराई गई थी पुलिस ने उसे सकुशल सूरत से बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया है. युवक के सूरत में होने की जानकारी मिलते ही मामले के अनुसंधान करता नितुन कुमार वहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया. घटना के बारे में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2024 को घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रूपचंद सहनी के बेटे सजन कुमार सहनी के अपहरण का मामला हलई थाना में दर्ज कराया गया था. अपहरण कर जान मारने की बात परिजनों के द्वारा पुलिस को बताई गई थी. कांड संख्या 29/24 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. अपहरण दरबा पंचायत से होने की बात बताई गई थी. इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बताया जाता है कि लगातार पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही थी. आरोपी पर युवक के बरामदगी के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था. एक सप्ताह पहले आरोपियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा है. पुलिस ने कुछ लोगों के साथ गुजरात के सूरत जिले के ओलपाड थाना से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया. हालांकि प्राथमिकी के छानबीन के क्रम में पुलिस को पता चला कि युवक खुद ही मजदूरी करने के लिए गुजरात गया था. आपसी रंजिश के कारण लोगों को इसमें अपहरण के मामले में फंसाया गया था. पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले की छानबीन करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया है. उसे कोर्ट में बयान के लिये प्रस्तुत किया गया है. कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >