Samastipur News:उजियारपुर से अपहृत नाबालिग हरियाणा से बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब दो माह पूर्व अपहृत नाबालिग को उजियारपुर पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है.

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब दो माह पूर्व अपहृत नाबालिग को उजियारपुर पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है. पुलिस ने बालिका को न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं इस संबंध में तीन नामजद युवकों के अलावा एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपहृता की मां ने इस संबंध में अपने गांव के ही सुरेश पासवान का पुत्र प्रदीप पासवान सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण करने की शिकायत की थी. उसी समय से पुलिस ने कांड संख्या 86/2025 दर्ज कर अपहृता की बरामदगी के लिए प्रयास में लगी थी. इस घटना में दो नामजद को पुलिस जेल भेज चुकी थी. तीसरा प्रदीप पासवान के पकड़े जाने पर अपहृता का सुराग मिला. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा के बहराइच जिला अंतर्गत खैरीघाट थाना क्षेत्र के डल्ला कुर्बाचौकी निवासी राजाराम तेलीयन के पुत्र बारीलाल के पास से बरामद किया गया है. पुलिस उक्त बारीलाल एवं प्रदीप पासवान से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >