Train News: कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, अब 25 नवंबर तक चलेगी

कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को 12 फेरों तक बढ़ा दिया है, जिससे यह अब 25 नवंबर तक जारी रहेगी. यह विस्तार त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करेगा.

Katihar Amritsar Special Train: कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने ट्रेन के परिचालन में 12 फेरों का विस्तार किया है. पहले यह ट्रेन 2 सितंबर तक चलने वाली थी, लेकिन अब इसका परिचालन 25 नवंबर तक जारी रहेगा.

2 सितंबर के बाद भी जारी रहेगा परिचालन

रेलवे बोर्ड की ओर से 27 अगस्त को जारी निर्देश के बाद संबंधित जोनल कार्यालयों को ट्रेन के परिचालन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं.

कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल रही है. इसके चलते लंबे समय से ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी.

दशहरा, दीपावली और छठ में यात्रियों को राहत

आगामी महीनों में दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व हैं. इन त्योहारों के दौरान बिहार और दूसरे राज्यों के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है.

इसी को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब यात्रियों को त्योहारों के मौसम में इस ट्रेन की सेवा का लाभ 25 नवंबर तक मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें

दरभंगा-जयनगर समेत कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव, यात्रा से पहले जानें पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >