समस्तीपुर: कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 8, 9 और 10 में जलापूर्ति ठप, सैकड़ों परिवार त्रस्त

समस्तीपुर में कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्डों में नल-जल योजना ठप है। सैकड़ों परिवार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे दैनिक जीवन दूभर हो गया है।

समस्तीपुर नल-जल ठप: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9 और 10 सहित आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है. जलापूर्ति ठप रहने से सैकड़ों परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों के मुताबिक पानी नहीं मिलने से पीने और खाना बनाने के साथ दैनिक घरेलू कार्यों में भी परेशानी हो रही है. मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है.

बड़ी टंकी से होती है सैकड़ों परिवारों को आपूर्ति

पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी के अनुसार, उक्त वार्डों के सैकड़ों परिवार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की नल-जल योजना के तहत कल्याणपुर बड़ी टंकी पर निर्भर हैं. पंचायत सरकार भवन परिसर में स्थित इस मुख्य पानी टंकी से आपूर्ति बंद होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से नल में पानी नहीं आने के कारण उन्हें दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी की व्यवस्था करना परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

पेयजल संकट को लेकर पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार को मांग पत्र सौंपा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया है.

उपप्रमुख ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर तकनीकी खराबी की जांच कराने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. उनका कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ सकती है.

तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति शुरू कराने की मांग

उपप्रमुख ने कहा कि सरकार की नल-जल योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घर तक पेयजल उपलब्ध कराना है. ऐसे में मुख्य टंकी से आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों से अविलंब तकनीकी खराबी दूर कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के प्रभावित वार्डों में रहने वाले परिवारों को नियमित पेयजल मिल सके.

यह भी पढ़ें:

आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने किया कमाल, सेल्फ स्टडी के दम पर 1st अटेंप्ट में बने BDO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >