विभूतिपुर . थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कॉलेज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक महिला यात्री को पिस्टल के बल पर लूट लिया. बताया जाता है कि ऑटो सवार पीड़िता माधोपुर स्थित अपने ससुराल जा रही थी. कॉलेज के निकट से ऑटो जैसे ही आगे बढ़ा कि दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो को आगे से घेरकर रोक लिया. चालक को पिस्टल सटाकर अपने कब्जे में ले लिया. ऑटो में पिता के साथ सवार नवविवाहिता को भी पिस्टल सटाकर उसके जेवर उतरवाकर चलते बने. महिला के द्वारा विरोध किये जाने पर उसके साथ मारपीट भी की. बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
