Samastipur News:बगैर एलएचबी कोच के चलती है जानकी, गंगासागर एक्सप्रेस

जयनगर से रवाना होने वाली अधिकांश ट्रेनों को एलएचबी रैक से युक्त कर दिया गया है

Samastipur News:समस्तीपुर : जयनगर से रवाना होने वाली अधिकांश ट्रेनों को एलएचबी रैक से युक्त कर दिया गया है. मगर जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली, जानकी एक्सप्रेस, सियालदाह के लिए गंगासागर एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस को आज भी एलएचबी रैक मुनासिब नहीं हो पाया है. जाने वाली ट्रेन आज भी आईसीएफ या उत्कृष्ट रैक के माध्यम से संचालित की जा रही है. ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेन में यात्रियों को अब एलएचबी रैक का इंतजार है. गंगासागर एक्सप्रेस कोलकाता जाने वाले यात्रियों को महत्वपूर्ण ट्रेन रही है. अधिकांश समय यह काफी ऑक्यूपेंसी के साथ जाती है. यही हाल बाघ और जानकी एक्सप्रेस का भी है. लोकप्रियता के कारण इस ट्रेन का टिकट यात्री पहले कटाते हैं. इसके बाद भी एलएचबी रैक नहीं मिल पाया जानकारी अनुसार गंगासागर एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस के मेंटेनेंस का काम पूर्व रेलवे के पास है. ऐसे में पूर्व रेलवे की पहल के बाद ही इसे रैक से युक्त किया जा सकेगा. बताते चलें कि इससे पहले मिथिला एक्सप्रेस को भी एलएचबी में तब्दील कर दिया गया था. इधर, ज्ञान गंगा और जन नायक एक्सप्रेस में एलएचबी का बदलाव किया गया है. ऐसे में जब यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एलएचबी रैक की डिमांड है वही इन ट्रेन के यात्रियों को एलएचबी रैक कब सफर के लिए मिल सकेगी इसका इंतजार है. लंबी दूरी की ट्रेन होने के साथ ही यह यात्रियों को काफी कम समय में गंतव्य जंक्शन उतार देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >