साढ़े छह लाख की ठगी मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की समस्तीपुर में छापेमारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने समस्तीपुर में टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर हुई साढ़े छह लाख रुपये की ठगी के मामले में छापेमारी की. हालांकि, आरोपी विक्की कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है.

Samastipur News: टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर करीब साढ़े छह लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम शनिवार रात समस्तीपुर पहुंची. स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित शास्त्री गली समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका.

जानकारी के अनुसार मामले में नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री गली निवासी शशि भूषण प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार को आरोपी बनाया गया है.

जम्मू-कश्मीर में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार जम्मू के श्रीनगर स्थित उमर कॉलोनी-ए, लाल बाजार निवासी बशीर अहमद शाह ने टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर करीब साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित के आवेदन पर जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान आरोपी के समस्तीपुर से जुड़े होने की जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की.

आरोपी नहीं मिला, कटिहार रवाना हुई टीम

छापेमारी के दौरान आरोपी का कोई पता नहीं चल सका. सूत्रों के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी विक्की कुमार फिलहाल खाड़ी देश कतर की एक जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें: ट्रेनों के रूट में बदलाव और कई गाड़ियां रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

समस्तीपुर में कार्रवाई के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम गिरोह के अन्य संदिग्ध सदस्यों की तलाश में कटिहार के लिए रवाना हो गई. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >