Samastipur News:बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर में देर शाम तक हुआ जलाभिषेक

प्रखंड के हरिहर पुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही.

Samastipur News:खानपुर : प्रखंड के हरिहर पुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही. भक्त गंगा नदी से कांवर लेकर मंदिर परिसर पहुंचे. देर शाम तक जलार्पण एवं पूजा-पाठ के लिए लोग आते रहे. पुजारी श्रीकांत भारती ने बताया कि भक्तों की सेवा के लिए परशुराम भक्त सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने सेवा शिविर लगाया. जहां निःशुल्क गंगा जल का वितरण भक्तों के बीच किया गया. संस्था के अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि सावन माह में संस्था द्वारा प्रत्येक सोमवारी के दिन निःशुल्क गंगा जल उपलब्ध कराया जाता है. सदस्य शुभम कुमार चौधरी ने बताया कि आज के दिन करीब 15 हजार भक्तों ने जलार्पण किया है. मौके पर चंद्रभूषण चौधरी विक्की, दीपक कुमार चौधरी, संतोष साह, मुकेश महतो, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, अनिकेत कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >