Samastipur News: निरीक्षण दल के सदस्यों ने की कई ट्रेनों की जांच

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर सीटीटीआई एके मुकुल के नेतृत्व में विभिन्न गाड़ियों में टिकट जांच की गयी.

Samastipur News: हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर सीटीटीआई एके मुकुल के नेतृत्व में विभिन्न गाड़ियों में टिकट जांच की गयी. जिससे बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया. टीम ने हसनपुर आरपीएफ के सहयोग से कई लोगों को पकड़ा व गाड़ियों में लोगों को टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की. बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 15284, गाड़ी संख्या 63350 व गाड़ी संख्या 75287 में जांच अभियान चलाया गया. इसमें कई बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. मौके पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एलबी राम, एएसआई संजीत प्रसाद, सीटीटीआई अंजनी कुमार मुकुल, अर्जुन बैठा, महिमा कण्डुना, राजेश झा, सतीश कुमार, सरोज कुमार, संजय कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >