Samastipur News:जनायक को हायाघाट व इंटरसिटी को किशनपुर में मिलेगा ठहराव

रेलवे ने एक दर्जन ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव मिल सकेगा. जल्द ही इसके परिचालन की तिथि भी घोषित की जायेगी

Samastipur News:समस्तीपुर : रेलवे ने एक दर्जन ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव मिल सकेगा. जल्द ही इसके परिचालन की तिथि भी घोषित की जायेगी. नई जगह पर ट्रेनों का ठहराव मिलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इसमें जननायक एक्सप्रेस को हायाघाट, 13225/26 पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को किशनपुर में ठहराव मिलेगा. जबकि 15215/16 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज को परसा नगर हाल्ट, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को सुगौली, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को मधुबनी, गांधीधाम भागलपुर एक्सप्रेस को बगहा, जयनगर रक्सौल डेमू को रीगा, दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत को जोगियारा, जयनगर रक्सौल डेमो को कमतौल, अवध- असम एक्सप्रेस को नारायणपुर, आम्रपाली एक्सप्रेस को नारायणपुर स्टेशन पर ठहराव मिलेगा. फिलहाल परिचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है. लेकिन इन स्टेशनों पर जैसे ही ट्रेनों का ठहराव शुरु होगा स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. उन्हें इन ट्रेनों की सुविधा के लिए अब दूर स्टेशन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके साथ ही रेलवे को भी राजस्व में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >