कर्मियों को कार्यों का सही रिपोर्टिंग करने का निर्देश

हसनपुर : स्थानीय चीनी मिल में ईख विकास विभाग के कर्मियों की बैठक की गयी.

हसनपुर : स्थानीय चीनी मिल में ईख विकास विभाग के कर्मियों की बैठक की गयी. अध्यक्षता उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक ने की. इसमें 2023-24 में पेराई सत्र की सफलता में सहयोग के लिए कर्मियों का आभार जताया गया. साथ ही, कर्मियों के मासिक कार्यों की समीक्षा की गयी. उपस्थित कर्मियों को कार्यों का सही व सटीक रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया. गलत रिपोर्टिंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. बैठक में बसंतकालीन रोपाई, एसटीपी, गन्ना सर्वेक्षण, फसल सुरक्षा व प्रबंधन पर कर्मियों से चर्चा की गयी. बेहतर खूंटी प्रबंधन के बारे में अपने क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पुनीत चौहान, अमित कुमार, टीके मंडल, रामनाथ सिंह, रमण सिंह, श्रवण चौबे, दीपक कुमार, मोहन राय, रंजीत सिंह, कृष्णा ठाकुर, वीर सिंह यादव, रामकृष्ण प्रसाद, अनोज महतो, सनोज महतो, शम्भू चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >