Samastipur News:कोषांगों के कार्यों की हुई समीक्षा, सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग का निर्देश

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई. जिलाधिकारी सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बारी-बारी से कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस कोषांग, सीएपीएफ कोषांग की तैयारी का फीड बैक लिया. निर्वाचन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. ईवीएम कोषांग को ईवीएम के रेंडमाइजेशन और मतदान कर्मियों के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदाता सुविधा के बारे में चर्चा करते हुये उन्होंने एसेंशियल वोटर प्रपत्र प्राप्त करने के कार्य में तेज़ी लाने को कहा. वाहन कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे सभी रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर के लिए समय पर वाहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें. व्यय लेखा कोषांग को निर्वाचन व्यय लेखा से संबंधित आवश्यक कार्य तत्काल पूरा करने का आदेश दिया. तकनीकी व्यवस्था को लेकर डीआईओ को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे. जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को हिदायत दी कि वे टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए कार्यों को समय पर और त्रुटि रहित ढंग से पूरा करें, ताकि आगामी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन और विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >