Samastipur: मजहरुल हक का जीवन राष्ट्रहित व शिक्षा को प्रेरणादायक : अबू तमीम

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर में मौलाना मजहरुल हक की जयंती मनाई गई.

समस्तीपुर . मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर में मौलाना मजहरुल हक की जयंती मनाई गई. महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने कहा कि मौलाना मजहरुल हक का जीवन हमें राष्ट्रहित, शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है. सचिव मो. अबू सईद ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया. प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मौलाना मजहरुल हक का व्यक्तित्व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अमूल्य अध्याय है. उनके विचार आज भी शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में मार्गदर्शक हैं. इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार अकेला, डॉ राहत करीम, रंजना कुमारी, डॉ हरजिन्दर कौर, सविता कुमारी, श्वाति कुमारी, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, डॉ सेराज अहमद, शशि कुमार, मो नजीर, फैयाज, मो. दानिश, ज़ुल्फिकार आलम, कामिनी जायसवाल, रामशंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, राज कुमार, निखत शाहीन, मो. अरशद अंसारी, अदिति कुमारी, रौशन कुमार, पूजा कुमारी, शिवशंकर कुमार, प्रतिभा शर्मा, संजीव कुमार, पूजा भारती, माया कुमारी, चंदन कुमार आदि थे. संचालन का दायित्व अशोक कुमार अकेला ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >