Samastipur News:बाघोपुर बाजार के पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने शहर के कई चौक-चौराहों पर लगाये गये पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया.

Samastipur News:समस्तीपुर. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने शहर के कई चौक-चौराहों पर लगाये गये पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में दुकान पर मौजूद खरीदारों को पटाखा जलाने को लेकर जागरूक किया. दुकानदारों को मानक के अनुरूप पटाखा बेचने की नसीहत दी गयी. अरविंद कुमार, संतोष कुमार, खुशबू कुमारी, राजेश सहनी, विकास कुमार आदि थे. शिवाजीनगर : दीपावली व छठ पर्व को लेकर रोसड़ा अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने बाघोपुर बाजार समेत क्षेत्र के विभिन्न चौक पर लगाये गये पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया. इस क्रम में दुकानदारों को पटाखों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचाव व दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक जानकारी दी. अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने व निर्धारित मानकों के अनुसार पटाखे विक्रय करने का निर्देश दिया. इस दौरान जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने और पर्यावरण को नुकसान से बचने के प्रति जागरूक किया गया. अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर पटाखों से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है. लोगों की सुरक्षा और उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है. इधर, उपस्थित पदाधिकारी और कर्मियों ने सभी दुकानदारों से अग्नि सुरक्षा के उपकरण रखने का निर्देश दिया. मौके पर अग्निकशमन कर्मी पवन कुमार, ओम कुमार, संजीत कुमार महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >