Samastipur News:बंदियों को दी गयी जानकारी

स्थानीय उपकारा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय उपकारा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. पैनल अधिवक्ता सुखराम मोची ने बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता पहुंचाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया एवं जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यविधि स्कीम 2022 विषय पर विस्तारपूर्वक बताया. उन्होंने काराधीन बंदियों से यह जानकारी ली कि उनके वाद की सुनवाई के लिए अधिवक्ता हैं या नहीं. यदि उन्हें अपने वाद की सुनवाई के लिए अधिवक्ता रखने का सामर्थ्य नहीं है तो समिति के माध्यम से सरकारी खर्च पर उन्हें अपने वाद की सुनवाई के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर जेलर आदित्य कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >