Samastipur News:जनसंपर्क कर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

जदयू के पूर्व विधायक राज कुमार राय ने कुआ, पिपरा, पिपरा चंदौली, हलना समेत कई गांवों का दौरा किया.

Samastipur News:बिथान : जदयू के पूर्व विधायक राज कुमार राय ने कुआ, पिपरा, पिपरा चंदौली, हलना समेत कई गांवों का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. श्री राय ने कहा कि इस बार फिर से सरकार बनाना आवश्यक है. ताकि क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा सके. बिथान का चौमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने विशेष रूप से सरकार की नई घोषणाओं का जिक्र किया. अब महिलाओं को रोजगार के लिए पहली किश्त 10,000 रुपए, पेंशन राशि 1,100 रुपए और छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने की सुविधा भी शुरू की है. इससे ग्रामीणों की दैनिक जिंदगी व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मौके पर विजय कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष जीवछ कुमार राय, हर्षवर्धन यादव, ललित कुमार, नितीश कुमार और बलजीत बिहारी शामिल थे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >