Samastipur News:रेल कारखाना पर 22 सितंबर से होगा अनिश्चितकालीन अनशन

रेल विस्तार एवं विकास मंच ने शनिवार को डीआरएम चौक, माधुरी चौक, अटेरन चौक, चांदनी चौक, कन्हैया चौक, स्टेशन चौक आदि चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा की.

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल विस्तार एवं विकास मंच ने शनिवार को डीआरएम चौक, माधुरी चौक, अटेरन चौक, चांदनी चौक, कन्हैया चौक, स्टेशन चौक आदि चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा की. इस दौरान पर्चे भी बांटे. अध्यक्षता माकपा के रघुनाथ ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे. रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे. कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाइन योजना को मंजूरी दे. समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करना चाह रही है. जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपये आवंटन हुआ, रुपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ. मौके पर राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, चंदन सहनी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ गुप्ता, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, अशोक कुमार राय, रितिक राज, सुरेंद्र राम, शंकर प्रसाद साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >