आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने के बीच ठंड बढ़ने की संभावना

उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ दिखेगा. मौसम का मिजाज भी शुष्क रहेगा. इसके सबके बीच ठंड में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ दिखेगा. मौसम का मिजाज भी शुष्क रहेगा. इसके सबके बीच ठंड में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है. ऐसा पछुआ हवा चलने की वजह से होगा. वह भी खासकर तराई वाले इलाकों में. यह आकलन है मौसम विभाग का. डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी अगले तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आमतौर पर पुरवा हवा चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. इसी तरह पूर्वानुमानित अवधि में 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान के बने रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के अलावा उत्तर बिहार के कुछ जिलों में ठंड में इजाफा हो सकता है. बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में रहने वाले सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >