Samastipur News:शिक्षकों को दिया गया इन हाउस प्रशिक्षण

प्रखंड के केशवनगर फुलवरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नॉर्थन सहोदया के तत्वावधान में इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

Samastipur News: रोसड़ा : प्रखंड के केशवनगर फुलवरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नॉर्थन सहोदया के तत्वावधान में इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान मुख्य विषय आर्ट इंटीग्रेशन के बारे में रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार ने अत्यंत सरल, प्रभावशाली एवं रोचक शैली में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि आर्ट इंटीग्रेशन आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शिक्षण को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ता है. कला के माध्यम से पढ़ाई बच्चों के लिए न केवल आनंददायक बनती है, बल्कि वह ज्ञान को लंबे समय तक स्मरणीय भी बनाती है. उन्होंने विस्तार से बताया कि आर्ट इंटीग्रेशन के माध्यम से बच्चे विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है. इससे विद्यार्थियों का भावनात्मक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास संतुलित रूप से होता है. जिससे सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, रोचक एवं सार्थक बनती है. उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में विभिन्न कलात्मक गतिविधियों को विषयों के साथ जोड़ने के व्यावहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत किये. विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता एवं नवाचार क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. उन्होंने नॉर्थन सहोदया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है. मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्र, रमेशचंद्र नायक, प्रकाश चंद्र नायक, अरुण झा, मीना कुमारी, छाया कुमारी, मोहिनी कुमारी, नूतन कुमारी, अर्चना कुमारी, सुमन कुमार, राज कुमार कुंवर, आस्तिक चंद्रकांत कर्मयोगी, दयासागर झा, राजेश झा, रविंद्र पांडेय, मनीष कुमार एवं डॉली सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >