Samastipur News:एचएम व शिक्षक में मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

एनसीसी शिक्षक मो. शमसी व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के स्टेशन रोड स्थित छत्रधारी इंटर विद्यालय में बीते शनिवार कि दोपहर एनसीसी शिक्षक मो. शमसी व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस संबंध मे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि विद्यालय में मारपीट की घटना को लेकर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार व एनसीसी शिक्षक मो. शमसी द्वारा आवेदन दिया गया है. प्रधानाध्यापक ने आवेदन में बताता कि पूर्व में भी कई बातों को लेकर शिक्षक मो. शमसी से विवाद हुआ था. शनिवार को एनसीसी छात्रों की परेड आयोजित की गई थी. इस परेड के आयोजन में छात्रों की संख्या कम थी. जबकि मो. शमसी द्वारा 40 छात्रों के नाश्ते को लेकर रजिस्टर पर साइन करने को लेकर बोला गया. जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे. अन्य शिक्षकों के बीच-बचाव से किसी तरह छूटा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. दूसरी ओर एनसीसी शिक्षक मो. शमसी ने आवेदन में बताया है कि विद्यालय में एनसीसी छात्रों की परेड आयोजित की गई थी. इस परेड के आयोजन के लिए 40 छात्रों के नाश्ते का इंतजाम किया गया था. इसमें समोसा और जलेबी शामिल था. नाश्ते के खर्चे की रिपोर्ट को प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराने वे गये थे. लेकिन प्रधानाध्यापक ने सत्यापित करने से मना कर दिया. कहा कि हर सत्यापन का 500 रुपये देना होगा. तभी साइन करेंगे. इसी को लेकर जब विरोध किया तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये. वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना पर चिंता जताई है. कहा है कि वे शांति और अनुशासन बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठायेंगे. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि विद्यालय में मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले कि छानबीन कि जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >