उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी

उत्तर बिहार के कई जिलों में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों के बचाव के लिए विशेष सलाह दी है।

मौसम पूर्वानुमान बिहार: उत्तर बिहार के कई जिलों में आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अगस्त से 02 सितंबर के बीच पूरे क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है.

30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच तेज होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे. 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में विशेष तेजी देखने को मिलेगी.

  • प्रभावित होने वाले जिले: समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण.
  • तापमान की स्थिति: अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
  • हवा और नमी: पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90% और दोपहर में 50-55% तक रहेगी.

किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह

मौसम में संभावित बदलाव और भारी वर्षा को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में जल निकासी का पुख्ता प्रबंध रखें, ताकि फसलों को जलजमाव से बचाया जा सके. साथ ही कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने और तेज हवा या बारिश के दौरान कीटनाशक व उर्वरक छिड़काव से बचने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: मुसहर परिवारों के आशियाने पर चला बुलडोजर, भाकपा माले ने जताया कड़ा विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >