समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 20 से 24 अप्रैल 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि, इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले तीन दिनाें तक प्रचंड लू की स्थिति बने रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
बनी रहेगी लू की स्थिति, पारा पहुंचेगा 42 तक
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 20 से 24 अप्रैल 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

बनी रहेगी लू की स्थिति, पारा पहुंचेगा 42 तक