Samastipur News: मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत के कुमैया गांव में अपने पति के काली करतूत का भंडाफोड़ करना महिला को पड़ महंगा गया.पति ने चलती ठेला के आगे फेंक कर जख्मी दिया. घायल महिला की पहचान पंकज कुमार की पत्नी रुमा देवी के रूप में हुई है. घटना के बारे में महिला ने पुलिस को बताया कि 2010 में उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. उसका पति प्रदेश में ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसके तीन बच्चे हैं शिवांगी, सूरज व शिवानी जो गांव के स्कूल में ही पढ़ता है. विगत दो सालों से वह नशे की चपेट में आ गया. जिसके कारण उसका परिवार उजड़ने लगा है. काम-धंधा छोड़ कर वह दो सालों से घर पर रहने लगा. नशा के लिए पैसा चाहिए. जिसके लिए वह चोरी करने लगा. पीने के लिए पैसा के लिए उसने कभी मोबाइल चोरी की तो कभी किसी का बकरी खस्सी चुरा लिया. किसी का सामान चुराकर बेच लेना उसकी रोज की आदत हो गई थी. उलाहना सुनते-सुनते वह अजीज हो चुकी थी. इसका विरोध किए जाने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी. शुक्रवार को कुछ ऐसा ही मामला हुआ चोरी की घटना का विरोध करने के कारण उसके पति ने उसको सड़क पर उठाकर पटक दिया. जिससे उसका सर फट गया. इसी क्रम में उधर से ठेला आ रहा था. उसके सामने उसे फेंक दिया गया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. स्थानीय स्तर पर इलाज करने के बाद उसे समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. महिला के फर्द बयान को आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. महिला के सर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टर के द्वारा उसे सीटी स्कैन करने की सलाह दी गई है।.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
