Samastipur News:लोगों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में की गयी.

Samastipur News:समस्तीपुर : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में की गयी. शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया. दलित चेतना के विकास में कर्पूरी ठाकुर का योगदान विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान समाज सेवक थे. उन्होंने दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया. इस दौरान स्वरचित कविता भारतरत्न जननायक का ओजपूर्ण पाठ किया. डॉ. अपराजिता राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी और समरसता के पक्षधर थे. उन्होंने स्त्री सशक्तिकरण के लिए आरक्षण देने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी और उर्दू को लाने का विचार रखा. डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर कुशाग्र बुद्धि व संघर्षशील व्यक्तित्व के स्वामी थे. मौके पर डॉ. राहुल मनहर, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. माला यादव, योगेन्द्र राय, शशिशेखर प्रसाद यादव, विकास कुमार, प्रेमेश पावन, शिव कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत किये. छात्रों में विषय पर आधारित बेहतरीन विचारों के प्रस्तुतिकरण में प्रथम स्थान निखिल कुमार, द्वितीय स्थान शिवानी कुमारी एवं तृतीय स्थान आशीष कुमार और रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया. इन प्रतिभागियों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया जायेगा. मंच संचालन पूर्व छात्र आशुतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन नवनीत कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >