Samastipur News:अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर वार्ड 6 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयी.

Samastipur News:कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर वार्ड 6 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसकी पहचान पुरुषोत्तमपुर भगवानपुर गांव के रितु सहनी की पत्नी कविता देवी व उमेश सहनी की पत्नी मिली देवी के रूप में हुई है. डॉ सविता मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. इधर, अलग-अलग घटनाओं में पुरुषोत्तमपुर के दुःखी शर्मा व देवेंद्र कुमार, बलहा गांव के नूनू महतो व उसकी पत्नी अनीता देवी जख्मी है. वहीं बिरसिंहपुर गांव के विनीत कुमार, मिर्जापुर के रमेश दास व मीणा देवी जख्मी है. इसमें दुखी शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >