Samsatipur : विद्यालय में हुआ दीक्षांत समारोह का आयोजन

विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी विभिन्न कार्यों के लिये उत्कृष्ठ सम्मान के रूप मे मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया. बिहार दिवस के अवसर विभिन्न खेल प्रतियोगिता मे सफल छात्रों को सम्मानित किया गया.

Samsatipur : वारिसनगर . प्रखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मिल्की यादव टोल वार्ड -2 मे सोमवार को वार्षिक परिणामोत्सव सह कक्षा 5 के पासिंग आउट बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता राकेश कुमार राम ने की. संचालन प्रधानाध्यापक राकेश कुमार साफी ने किया. कार्यक्रम मे सभी वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को कप, मैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भी स्टॉल लगाया गया, जिसमें मनमोहक मिथिला चित्रकला, अन्य पेंटिंग, ताजमहल, हॉस्पिटल, विद्यालय घरों का मॉडल, दीवाल हैंगिंग गुलदस्ते, अन्य ज्ञानदायी प्रोजेक्ट बनाया गया. कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2024-2025 शाइस्ता नाज व बेस्ट अभिभावक 2024-2025 मो. हैदर अली को दिया गया. वर्ग 5 के सभी बच्चों को भी कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी विभिन्न कार्यों के लिये उत्कृष्ठ सम्मान के रूप मे मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया. बिहार दिवस के अवसर विभिन्न खेल प्रतियोगिता मे सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. अंत में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, दीपिका, फैज, फरमान अली, सीमा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >