एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी: तेजस्वी

सरायरंजन : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने गत लोकसभा चुनाव में जो वायदे किये थे, वह अब तक पूरा नहीं कर पाये हैं.

सरायरंजन : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने गत लोकसभा चुनाव में जो वायदे किये थे, वह अब तक पूरा नहीं कर पाये हैं. यदि इंडी गठबंधन सत्ता में आया, तो 15 अगस्त को एक करोड़ बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जायेगी. वह शुक्रवार को प्रखंड के मुसरीघरारी में लोगों को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता राजेश्वर महतो ने की. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संभल कर रहिए. नहीं तो भाजपा वाले गोबर को भी हलुआ बनाकर परोस देंगे.इस अवसर पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पूर्व विधायक सुनील कुमार, विधायक अजय कुमार, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक मंजू प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >