Samastipur News:भुलक्कड़ हो रहे लोग, 7.41 लाख का सामान ट्रेन में छोड़े

अपने सामान की रक्षा स्वयं करें… अब रेलवे लोगों के खोए सामान वापस करने में जुटी है. ट्रेनों के सफर करने वाले कई लोग भुलक्कड़ हो रहे हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर : अपने सामान की रक्षा स्वयं करें… अब रेलवे लोगों के खोए सामान वापस करने में जुटी है. ट्रेनों के सफर करने वाले कई लोग भुलक्कड़ हो रहे हैं. गंतव्य पर सामान छोड़कर लोग घर को निकल जा रहे हैं. हाल यह है कि विगत 9 माह में 7.41 लाख का सामान ट्रेन में छोड़कर लोग घर चले गये. बाद में याद आने पर रेल मदद के सहारे यात्री आरपीएफ की मदद से खोए सामान को वापस मिल पाते हैं. ऐसे 73 मामले तो सिर्फ मंडल के समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पार आये हैं. ऑपरेशन अमानत पहल के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों के लिए उनका खोया हुआ सामान वापस पाना आसान बनाने के लिए एक नई पहल की है. फोटो के साथ खोए हुए सामान का विवरण संबंधित मंडलों के आरपीएफ कर्मियों को मिल जाता है. यात्री चेक कर सकते हैं कि उनका सामान जो गुम हो गया था अथवा रेलवे परिसर या ट्रेनों में खो गया था स्टेशनों पर लॉस्ट प्रॉपर्टी ऑफिस केंद्रों पर उपलब्ध है. इसके लिए बाकायदा पोस्ट पर यात्रियों की मदद के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं. बताते चलें कि समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर दो-तीन मामला लैपटॉप बरामद किया है. दो-तीन मामला आईफोन के डेढ़ लाख से अधिक व एक मामला 30 हजार के घड़ी का भी आया है. वहीं छात्र के कई मामले शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चिकित्सा संबंधी कागजात व अन्य उपयोगी कागजात के संबंध में आता है. ज्ञात हो कि आरपीएफ द्वारा अपनी ड्यूटी के अलावा अमानत, चाइल्ड रेस्क्यू के अन्य मामले भी आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >