Samastipur News:गुरुकुल स्कूल में मनाई गई पारंपरिक पर्वों की झलकियां

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में दीपावली, भाई दूज, छठ व सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक पर्वों की मनोरम झलकियां बच्चों ने प्रस्तुत की.

Samastipur News: वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में दीपावली, भाई दूज, छठ व सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक पर्वों की मनोरम झलकियां बच्चों ने प्रस्तुत की. विद्यालय के बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलन, गीत- संगीत, नृत्य व पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दीपावली पर्व की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की. भाई दूज पर्व पर भाई-बहन के स्नेह का सुंदर अभिनय किया गया. छठ पर्व की पावन भावना को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने लोकगीतों और पारंपरिक व्रत-पूजन के दृश्य मंचित किये. सामा-चकेवा की झलकियों में क्षेत्रीय लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. विद्यालय के निदेशक शशि शेखर ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय परंपरा, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करती है. अंत में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दी. आयोजन की सफलता में प्रभारी स्मृति कौशिक, संयोजक राममूर्ति झा, मैनेजर संजीव झा, शिक्षक सत्यम कुमार झा, दुर्गेश कुमार झा, प्रकाश कुमार झा, धर्मवीर कुमार झा, प्रवीण कुमार मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, महेश्वर राम, मो. जीशान खान, ज्योति मिश्रा, ऋतम्भरा कुमारी, नीलू गुप्ता, मुस्कान, खुशी, आंचल, आकांक्षा, अंकुश सिंह, शांति, चांदनी आदि ने महती भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >