Girl died in Samastipur: टोटो की ठोकर से बच्ची की मौत, दो घायल

Girl dies after being hit by Toto

Girl died in Samastipur: सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड 1 में सोमवार की देर शाम श्राद्ध कर्म के भोज के दौरान टोटो की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य बालक घायल हो गये. ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले टोटो को कब्जे में ले लिया है. मृतका की पहचान गांव के ही मुकेश कुमार राय की पुत्री रागिनी कुमारी (4) के रूप में की गई है. घायलों में मुकेश कुमार राय के पुत्र रवि कुमार (5)एवं अवधेश राय के पुत्र ललित कुमार(7) शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार की देर शाम को गांव निवासी लुक्खर राय के निधन को लेकर श्राद्ध कर्म का भोज चल रहा था. इसी दौरान एक ग्रामीण ने अपने टोटो को भोज खा रहे बच्चों के सामने लगाकर छोड़ दिया. टोटो की चाबी वाहन में ही लगी रह गई और वह स्टार्ट मोड में ही रह गया. इस बीच किसी शरारती बच्चे ने टोटो का हैंडल घुमा दिया. टोटो के सरकते ही उसकी चपेट में तीन बच्चे आ गये. इसमें एक बालिका समेत तीन बच्चे घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल बालिका को तत्काल एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >