Samastipur News:जेनरल ऑब्जर्वर ने किया क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रोसड़ा विधानसभा 139 के जेनरल ऑब्जर्वर जयदीप मुखोपाध्याय ने सिंघिया प्रखंड के सामान्य व क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किया.

Samastipur News:सिंघिया : रोसड़ा विधानसभा 139 के जेनरल ऑब्जर्वर जयदीप मुखोपाध्याय ने सिंघिया प्रखंड के सामान्य व क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किया. संवेदनशील, अति संवेदनशील, क्रिटिकल एवं वाल्नरेबल मतदान केंद्र का भ्रमण इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता का अवलोकन किया. विदित हो कि 30 मतदान केंद्र वनरेबल के रूप में चिन्हित हैं. वहीं मतदान केंद्र क्रिटिकल भी हैं. जेनरल आब्जर्वर ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया. जहां भी मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधा का अभाव दिखा उसे यथाशीघ्र सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया. जनरल आब्जर्वर ने आमलोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का अपील की. उन्होंने 137, 138, 142, 143, 148, 149, 157, 158, 159, 160, 170, 173, 174, 177, 178, 186, 189, 200, 202, 211, 217, 218, 223, 224, 225, 226, 229, 233, 239 एवं 240 मतदान केंद्रों का भ्रमण किया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) रोसड़ा अमित कुमार वर्मा, शिक्षक मनोज कुमार साफी, कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार, सेक्टर पदाधिकारी शंभू कुमार चौधरी, राकेश कुमार साहू, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >