मोहिउद्दीननगर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से सिर्फ 20 सेमी नीचे

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान से केवल 20 सेंटीमीटर नीचे है. पिछले तीन दिनों में 85 सेंटीमीटर की वृद्धि ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन ने तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है.

Samastipur News: प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को गंगा का जलस्तर 45.30 मीटर पर पहुंच गया. यह खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी के खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका बढ़ गयी है.

तीन दिनों में 85 सेमी बढ़ा जलस्तर

जल संसाधन विभाग के मोहनपुर प्रखंड स्थित सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में 85 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. रोजाना करीब 30 से 35 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है.

उन्होंने बताया कि जलस्तर की प्रवृत्ति फिलहाल बढ़ने की है. ऐसे में आने वाले दिनों में गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है.

तटबंधों और बंडालों की बढ़ायी गयी निगरानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों और बंडालों की निगरानी बढ़ा दी है. गंगा के संवेदनशील तटबंधों पर विभाग के वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और किसी भी बदलाव की जानकारी विभाग को दे रहे हैं.

वाया नदी का जलस्तर भी बढ़ा

गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि जारी है. हालांकि वाया नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो निचले इलाकों में जल्द पानी फैल सकता है. इससे हजारों एकड़ में लगी भदई फसल के प्रभावित होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: सिंगल बड तकनीक से गन्ने की गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने का प्रशिक्षण शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >