नमो भारत ट्रेन के बाद बदला गंगासागर का समय

जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल के प्रारंभ होने से कुछ ट्रेनों के ठहराव समय बदल गया है.

समस्तीपुर . जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल के प्रारंभ होने से कुछ ट्रेनों के ठहराव समय बदल गया है. 25 अप्रैल से जोगबनी से खुलने वाली गाड़ी 15502 जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस का दरभंगा में संशोधित आगमन व प्रस्थान समय 6.50/07.20 बजे होगा. 26 अप्रैल से सियालदह से खुलने गाड़ी 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस का दरभंगा में संशोधित आगमन व प्रस्थान समय 6.37/6.52 बजे होगा. 25 अप्रैल से लालगढ़ से खुलने वाली गाड़ी 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस का बरौनी में संशोधित आगमन प्रस्थान समय 8.55/9.05 बजे होगा. 25 अप्रैल से गाड़ी 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस व 15235 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस का बरौनी में संशोधित आगमन व प्रस्थान समय 20.30, 20.40 बजे, समस्तीपुर में संशोधित आगमन, प्रस्थान समय 22.00,22.05 बजे, मुजफ्फरपुर में संशोधित आगमन, प्रस्थान समय 23.10 बजे व दरभंगा में 23.15 बजे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >