Samastipur News:बिथान के सखवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

प्रखंड के सखवा गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल के तहत मोबाइल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया.

Samastipur News:बिथान : प्रखंड के सखवा गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल के तहत मोबाइल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. यह शिविर मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हसनपुर के सहयोग से व पीएचडी रुरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ. शिविर का आयोजन गांव के सुधारी यादव के आवास पर किया गया. जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे. मोबाइल हेल्थ कैंप में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई. सामान्य रोगों की जांच की गई. साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता व नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक सुलभ व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा. शिविर में डॉ. डब्लू रजक ने मरीजों की जांच की. जबकि प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर डॉ. मंजरुल की देखरेख में दवाओं का वितरण किया गया. दोनों चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श भी दिया. कार्यक्रम के दौरान रामसुधारी यादव, रामखेलावन यादव, प्रभु नारायण यादव, शुगर मिल्स के जमादार कृष्ण कुमार, सतीश यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया. भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >